कन्नौज में शुरू हुई 'मिशन कनाडा' की शूटिंग, आतंकवाद के खिलाफ जंग दिखाएगी फिल्म
कन्नौज, मई 22 -- गुरसहायगंज। आतंकवाद और देश की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील विषय पर आधारित फिल्म 'मिशन कनाडा' की शूटिंग शुक्रवार से जिले में शुरू हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुराभोज में शाम करीब पांच बजे फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया। शुभारंभ ब्लॉक पूर्व चेयरमैन सिकंदरपुर रजनीकांत दुबे, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत तथा ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार राजपूत ने किया। फिल्म के निर्माता-निर्देशक विजय सक्सेना ने बताया कि फिल्म की अधिकांश शूटिंग अमेरिका और कनाडा में पूरी हो चुकी है, जबकि अंतिम हिस्सों की शूटिंग कन्नौज के छिबरामऊ, गुरसहायगंज और अन्य क्षेत्रों में की जाएगी। शूटिंग करीब तीन दिन तक चलेगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में आतंकवाद, सुरक्षा तंत्र की चुनौतियों और सेना की बहादुरी को प्रमुखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.