कन्नौज में येलो जोन में, लू से बचाव के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
कन्नौज, मई 18 -- कन्नौज। मौसम विभाग द्वारा जिले को हीट वेव एवं लू की संभावना को देखते हुए येलो जोन में चिन्हित किया गया है। इसे लेकर अपर डीएम देवेन्द्र सिंह ने आमजन से सतर्क रहने और बचाव उपाय अपनाने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर में तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी एवं तरल पदार्थ लेने, हल्के सूती कपड़े पहनने और जरूरत पड़ने पर शेल्टर होम्स का उपयोग करने को कहा है। साथ ही किसानों को दोपहर में खेतों में कार्य न करने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- नौतपा की तपिश से तमतमाएगा औरैया, 48 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा यह भी पढ़ें- लू-प्रकोप का अलर्ट, भीषण गर्मी दिखाएगी तेवर यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 41.6 डिग्री पर पहुंचा
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.