कन्नौज, अप्रैल 10 -- प्राथमिक विद्यालय चौखटा में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष पूर्व प्रधानाध्यापक बाल कृष्ण सविता, मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि एकेडमिक रिसोर्स पर्सन रंजना पाठक द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 4 के छात्र राज सिंह एवं छात्रा आराधना ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड में कन्नौज जनपद में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.