कन्नौज, अप्रैल 28 -- 29 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री के हरदोई आगमन के दृष्टिगत कन्नौज से हरदोई जाने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। ट्रक, डंपर, डीसीएम, रोडवेज बस तथा अन्य भारी वाहन हरदोई की ओर नहीं जा सकेंगे। हरदोई मोड़/कुसुमखोर से जाने वाले वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेहंदी घाट से मल्लावा एवं बिलग्राम की ओर जाने वाले भारी वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।कन्नौज से मेहंदी घाट, बिलग्राम, मल्लावा होते हुए सीतापुर एवं लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। इसके लिए कन्नौज-बख्शीपुरवा से बिल्हौर होते हुए बांगरमऊ कट (किलोमीटर 238) आगरा-लखनऊ द्रुतगति मार्ग निर्धारित किया गया है। यह यातायात परिवर्तन 28 अप्रैल सायं 6 बजे से 29 अप्रैल रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आज अमौसी एयरपोर्ट का ट्रांजि...