कन्नौज, अप्रैल 11 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडीटोरियम में शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री असीम अरूण ने दीप पृज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। राज्यमंत्री ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरूआत राज्यमंत्री असीम अरूण, विधायक कैलाश राजपूत, विधायक अर्चना पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा.सीपी पाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर की। राज्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि समाज के हर बच्चे को शिक्षा दिलाएं। कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहे। शिक्षा से जुड़कर ही समाज अपने अधिकारों को जान सकेगा। नया सत्र-नया सवेरा अभियान के तहत गांव की हर गली में जाकर घर-घर कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.