कन्नौज, अप्रैल 7 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अर्चना पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर वार्डेन अरुणा शुक्ला ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया, जबकि लेखाकार विकास दीक्षित ने खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी का सम्मानित किया। समारोह में कक्षा 6, 7 व 8 की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 6 से दामिनी, पायल, शिखा, कक्षा 7 से खुशी, आशिकी, गुनगुन तथा कक्षा 8 से शिवानी, तान्या व राखी को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शत-प्रतिशत उपस्थिति वाली छात्राओं की माताओं को भी अंगवस्त्र देकर सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.