कन्नौज, अप्रैल 1 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम डुंडवा बुजुर्ग से एक चार साल की बालिका अचानक लापता हो गई l खोज बीन के दौरान बुधवार सुबह झाड़ियों में पड़े एक बोरे में बंद मिली। बेहोशी हालत में बालिका को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।मंगलवार की शाम ग्राम डुंडवाबुजुर्ग निवासी शाहिद अली की चार वर्षीय बालिका अना फातिमा घर से अचानक गायब हो गई। कई घंटे तक बालिका के न मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी काफी देर तक तलाश किया। पूरी रात परिजन परेशान रहे। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज करके बालिका की तलाश शुरू की। दूसरे दिन सुबह घर से करीब एक किलो मीटर दूर गांव के बाहर स्थित एक कॉलेज के पीछे झाड़ियों के बीच एक बोरे से बालिका के चीखने की आवाज आई तो वहां लोग पहुंच गए। जब लोगों ने बालिका के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.