कन्नौज, मार्च 11 -- कन्नौज,संवाददाता। कानपुर-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से तीन बाइक सवार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मवई निवासी एक किसान मंगलवार रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर जलालपुर पनवारा क्षेत्र में कालू मामा मजार के पास सामने से आ रही बाइक को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी 16 वर्षीय अरबाज अपने पड़ोसी अब्दुल अहद 13 वर्षीय के साथ शहर की ओर जा रहा था। तेज टक्कर लगने से दोनों किशोर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.