कन्नौज में बिजली के तार की चपेट में आने से खेल रहे चार बच्चे झुलसे
कन्नौज, जुलाई 1 -- छिबरामऊ (कन्नौज), संवाददाता। नगर के फर्रुखाबाद चौराहे के समीप स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी में बुधवार को बिजली के तारों में करंट उतरने से वहां खेल रहे चार मासूम बच्चे उसकी चपेट में आ गए। इससे चारों बच्चे झुलस गए। बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने आनन-फानन पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। इंदिरा आवास कॉलोनी में कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर टट्टर लगा रखा है। साथ ही उसमें बिजली के तार बांध दिए थे। किसी कारणवश तारों में करंट आ गया, जिससे पास में खेल रहे बच्चे अचानक उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से कालोनी के गोपाल 8 वर्षीय पुत्र जीतू शर्मा, हुसैन 7 वर्षीय पुत्र नूर आलम, प्रांशु 8 वर्षीय पुत्र संतोष तथा गोलू 6 वर्षीय पुत्र नदीम घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.