कन्नौज, मई 10 -- रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाजार से घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया । उपचार के दौरान अस्पताल में किसान ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चौकी सराय प्रयाग के ग्राम सूलनपुर निवासी 40 वर्षीय अरविंद यादव रविवार रात करीब 9:30 बजे बाइक से बाजार खरीदारी करने गए थे। जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण उनकी बाइक का टायर अचानक फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। हालांकि उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प...