इटावा औरैया, मई 1 -- इटावा। बहन के घर कन्नौज में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर मृतक के छोटे भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम सुंदरा निवासी 40 वर्षीय संतोष पुत्र मुलायम सिंह यादव विकलांग था और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। परिजनों के मुताबिक वह 27 अप्रैल को अपनी बहन राम देवी के घर कन्नौज के सकरावा क्षेत्र के ग्राम पट्टी इलाज कराने के लिए गया था। यह भी पढ़ें- विवाद के दौरान घायल हुए किसान की अस्पताल में मौत वहीं पर बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। मृतक की बहन राम देवी का कहना है कि संतोष काफी समय से बीमार था और दवा लेने के लिए उनके पास आया था। उन्होंने उसका इलाज करवाया, अल्ट्रा...