कन्नौज में प्रसाद खाने के बाद करीब 20 लोगों को फूड प्वाइजनिंग से हड़कंप
कन्नौज, मई 15 -- कन्नौज l ठठिया क्षेत्र के शिमुआपुर गांव में शुक्रवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक धार्मिक आयोजन का प्रसाद खाने से 20 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। बीमारों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं और बच्चों की है। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण मन्ना लाल कश्यप के घर बेटी की शादी के बाद कथा का आयोजन था। देर शाम को कथा संपन्न होने के बाद ग्रामीणों को प्रसाद बांटा गया। बताया जा रहा है कि प्रसाद खाते ही अचानक बच्चों और महिलाओं को उल्टियां शुरू हो गईं। देखते ही देखते करीब 20 से 25 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। शुरुआत में परिजन बच्चों को लेकर ठठिया के निजी अस्पतालों की तरफ भागे, लेकिन स्थिति गंभीर देख निजी डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद फौरन सरकारी एम्बुलेंस को सूचना दी गई।ग्रामीणों ने बताया कि प्रसाद खाने से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.