कन्नौज, मार्च 19 -- तिर्वा (कन्नौज), संवाददाता। खेलते वक्त एक नाबालिग के सिर पर न जानें कौन सा खून सवार हुआ उसने अपने साथी की गर्दन चाकू से रेत डाली। बहसार गांव में बुधवार शाम हुई इस खौफनाक घटना ने रोंगटे खड़े कर दिए। परिजन बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज गए, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर नाबालिग और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहसार गांव निवासी शानू ने बताया कि उनका 12 साल का बेटा असद अपने घर के सामने की गली में बुधवार शाम दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात पर विवाद होने से 14 वर्षीय साथी ने असद की गर्दन पर चाकू से हमला बोल दिया। गर्दन से खून का फव्वारा फूटने पर वह घर की तरफ भागा। दरवाजे पर पहुंचते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजनों ने देखा तो हड़कंप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.