कन्नौज, अप्रैल 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। छिबरामऊ रोडवेज डिपो से कन्नौज-दिल्ली रूट पर संचालित बस में कंडक्टर द्वारा टिकटों में हेराफेरी कर यात्रियों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय उजागर हुई, जब परिवहन विभाग की टीम ने बुलंदशहर के पास भूड़ चौराहे पर बस की औचक चेकिंग की। मामले का वीडियो गुरूवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कम्प मच गया। हालांकि, वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। चेकिंग के दौरान अधिकारियों को टिकटों में गड़बड़ी का संदेह हुआ। जांच करने पर पाया गया कि कंडक्टर ने टिकट मशीन से यात्रियों के लिए कम दूरी यानी छिबरामऊ तक की टिकट जारी की थी, लेकिन बाद में उन्हीं टिकटों पर पेन से ओवरराइटिंग कर गंतव्य को कानपुर, कन्नौज और गुरसहायगंज दर्शा दिया। इतना ही नहीं, किराए की राशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.