कन्नौज, मई 1 -- जिले में अवैध चिकित्सकीय गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कई संदिग्ध क्लीनिकों पर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इस दौरान छह क्लानिकों के खिलाफ मुकदाम दर्ज कराया गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी मो. अजहर सिद्दीकी द्वारा की गई जांच में पाया गया कि कई क्लीनिक संचालक बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के मरीजों का इलाज कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान जब संचालकों से आवश्यक प्रमाण पत्र और अभिलेख मांगे गए तो वे मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके。
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे संचालकों को पहले नोटिस जारी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.