कन्नौज, मार्च 31 -- कन्नौज। भू विवाद पर बेटी से छेड़खानी की पड़ोसी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाने पर मंगलवार को पॉक्सो कोर्ट ने वादी को ही सात दिन की जेल की सजा सुना दी। इसके अलावा कोर्ट ने 600 रुपये का जुर्माना भी लगा दिया। शासकीय अधिवक्ता संत कुमार दुबे ने बताया कि ठठिया थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में नरेश चंद्र का अपने पड़ोसी ध्रुव उर्फ रामवीर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में नरेश ने 30 जून 2024 को पड़ोसी ध्रुव के खिलाफ बेटी से छेड़खानी की पॉक्सो में रिपोर्ट दर्ज करा दी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच ग्रामीणों की मौजूदगी में समझौता हो गया। इधर विवेचना के दौरान जब साक्ष्य जुटाए गए तो मामला संदिग्ध पाया गया। समझौते और गवाहों के बयानों के आधार पर विवेचक ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया। सुनवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.