कन्नौज, मार्च 29 -- कन्नौज । बिना नहाए स्कूल आने पर कक्षा पांच की एक छात्रा को टीचर ने डांटते हुए क्लास से बाहर निकाल दिया तो उसने फांसी लगाकर जान देने के मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की संस्तुति पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रात में ही पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। शनिवार रात करीब 11 बजे सौरिख और तालग्राम सीएचसी के डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी की निगरानी में पोस्टमार्टम प्रक्रिया संपन्न की। रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कारण फंदे से लटककर आत्महत्या करना बताया गया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि छात्रा ने कुछ शिक्षकों के व्यवहार से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.