कन्नौज में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
कन्नौज, जून 17 -- जलालाबाद। ग्रीन फील्ड हाईवे पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण उसकी पहचान करने में पुलिस को काफी समय लग गया। घटना की सूचना मिलने पर जसोदा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जसोदा चौकी क्षेत्र के गांव पांडेयपुरवा निवासी लगभग 60 वर्षीय किसान राम किशोर पांडेय प्रतिदिन की तरह बुधवार तड़के करीब चार बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। वह गांव से ग्रीन फील्ड हाईवे तक नियमित रूप से सुबह की सैर करने जाते थे। बताया जाता है कि सुबह लगभग पांच बजे हजरतपुर गांव के सामने हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.