कन्नौज बॉर्डर पर सघन रात्रि चेकिंग, 65 वाहनों के चालान
औरैया, मई 3 -- बेला, संवाददाता। कन्नौज जनपद की सीमा पर थाना बेला पुलिस ने शनिवार रात सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने चेकिंग के दौरान कुल 65 वाहनों के चालान किए गए। इनमें पांच चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा एक बिना नंबर प्लेट की बाइक को भी सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कुल 1,76,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.