कन्नौज जिला कारागार को मिले नए जेलर, रविंद्र नाथ ने संभाला कार्यभार
कन्नौज, जून 7 -- जलालाबाद। जिला कारागार में शनिवार शाम नए जेलर के रूप में रविंद्र नाथ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनका स्थानांतरण बिजनौर से कन्नौज जिला कारागार में 31 मई को किया गया था। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही कारागार प्रशासन को स्थायी जेलर मिल गया है। गौरतलब है कि 4 जनवरी की रात जिला कारागार में आयोजित जश्न पार्टी के दौरान दो बंदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। इस गंभीर घटना के बाद जेल अधीक्षक, जेलर समेत कुल नौ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से जिला कारागार में नियमित जेलर की नियुक्ति नहीं हो सकी थी और विशेष ड्यूटी पर अधिकारियों की तैनाती की जा रही थी। सबसे पहले 8 जनवरी को मेरठ से अवनीश कुमार को विशेष ड्यूटी पर जेलर के पद पर भेजा गया था। लगभग एक माह बाद 10 फरवरी को मुरादाबाद के जेलर महेंद्र पाल को यहां तैनात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.