कन्नौज, नवम्बर 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छिबरामऊ की अदालत में अब 5 लाख से अधिक मूल्यांकन के मामले भी सुने जाएंगे। उच्च न्यायालय ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया है। कोर्ट के इस आदेश से बार एसोसिएशन छिबरामऊ के अधिवक्ताओं ने हर्ष की लहर दौड़ गई। बाह्य न्यायालय छिबरामऊ में एसीजेएम न्यायालय संचालित है। लेकिन 5 लाख व उससे अधिक मूल्यांकन के मामले सिविल जज सीनियर डिवीजन कन्नौज व सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रेक कोर्ट कन्नौज में ही सुने जाते थे। जिससे वादकारियों को काफी समस्या होती थी। उनका समय और धन दोनों बर्बाद होते थे। इस पर बार एसोसिएशन छिबरामऊ के महासचिव ललित प्रताप सिंह ने माननीय उच्च न्यायालय से एसीजेएम न्यायालय में 5 लाख व अधिक मूल्यांकन के मामलों की सुनवाई के लिए पत्र लिखा था। इस पर उच्च न्यायालय ने अपर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.