कन्नौज के 19 मंदिरों में एमपी फंड से सोलर लाइट लगवाएंगे अखिलेश यादव, डीएम को भेजी सिफारिश
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में धार्मिक स्थल सोलर लाइटों की रोशनी से जगमग होंगे। इसके लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने सांसद निधि से अपने क्षेत्र के 19 मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सोलर लाइट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही सरायमीरा में एक हाईमास्ट लाइट तथा ग्राम मानपुर में 500 मीटर सीसी सड़क निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है। सांसद अखिलेश यादव ने प्रस्तावों को मंजूरी देने के साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए डीएम के पास भेज दी है। समाजवादी पाटी नेता जय कुमार तिवारी ने बताया कि स्वीकृत प्रस्तावों में जलालाबाद विकासखंड के मठिया शिव मंदिर, मिरगांवा बजरंगबली मंदिर, खिरजापुर गमा देवी मंदिर, रामपुर निवादा रेगावां बालाजी मंदिर, परसपुर सरैया बजरंगबली मंदिर, नदसिया बालाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.