कन्नौज, जून 3 -- कन्नौज। प्रदेश सरकार द्वारा मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों की जारी नई सूची में कन्नौज के दोनों मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण को मेरठ और हरदोई जनपद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत को एटा जिले का प्रभार सौंपा गया है। नई जिम्मेदारियों को सरकार द्वारा दोनों नेताओं के कार्यों पर जताए गए विश्वास के रूप में देखा जा रहा है। पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने पुलिस सेवा छोड़कर राजनीति में कदम रखा था। वर्ष 2022 में पहली बार सदर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार में समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली। यह भी पढ़ें- यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अह...