कन्नौज, मार्च 3 -- कन्नौज, संवाददाता। गोवर्धनी रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में सोमवार देर रात अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। जिस वक्त गैस रिसाव हुआ कोल्ड स्टोरेज में करीब 15 कर्मचारी मौजूद थे। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वॉल्व बंद कर रिसाव को रोका। इसके बाद सभी कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला गया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोवर्धनी रोड पर जनता कोल्ड स्टोरेज में सोमवार आधी रात करीब दो बजे मशीनरी रूम के एक वॉल्व से अमोनिया गैस लीक हो गई। कोल्ड स्टोरेज में मौजूद 15 कर्मचारी रिसाव की चपेट में आ गए। हालांकि सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और बीए सेट (ब्रीदिंग आपरेटर) का प्रयोग करते हुए वॉल्व को बंद कर गैस के रिसाव को रोका। इसके बाद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर स्टेशन के इंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.