कन्नौज, मई 2 -- मिरगावां गांव में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब श्वेता 25 वर्ष पत्नी नरेंद्र कुमार ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। यह प्रसव कानपुर के हैलट अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए कराया गया। जानकारी के अनुसार, श्वेता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान तीन शिशुओं के जन्म की स्थिति सामने आने पर चिकित्सकों ने सिजेरियन ऑपरेशन का निर्णय लिया। डॉक्टरों की टीम की देखरेख में सफल ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह करीब नौ बजे दो बेटियों और एक बेटे का जन्म हुआ। प्रसव के बाद मां और तीनों नवजातों की हालत सामान्य और स्थिर बताई जा रही है। सभी को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...