पिथौरागढ़, अप्रैल 28 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। नगर के भट्टीगांव वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था दुरस्त ना होने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पूर्व वन सरपंच कैलाश चन्याल ने कहा कि भट्टीगांव कन्नैगैर नौले के समीप इन दिनों कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कहा कि एक और नगर पालिका की ओर से क्षेत्र में स्वच्छता बोर्ड लगाकर लोगों से सफाई बनाए रखने की अपील की जा रही है। वहीं दूसरी ओर उसी के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह करने वाले कर्मचारी ही कन्नैगैर नौले के समीप कचरा डाल रहे हैं। जिसका सीधा असर नौले के पीने वाले पानी पर पड़ रहा है, लोगों ने कहा यह नौला इलाके के लोगों के लिए पीने का मुख्य स्रोत है। लेकिन इसके समीप कूड़ा डालने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। चन्याल ने कहा की कई बार नगर पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.