कनोहर लाल महिला महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
मेरठ, अप्रैल 30 -- कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय आपातकाल दिवस के अंतर्गत राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने आपातकाल के दौरान जनमानस को हुई परेशानियों और उसके दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने तर्कपूर्ण ढंग से विषय के विभिन्न पहलुओं को सामने रखा।कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्रवक्ता मिस अंजू ने किया। इस अवसर पर डॉ. पूजा राय, मिस राधा गोस्वामी सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को देश के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजनीति विज्ञान विभाग का विशेष योगदान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.