नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की दिशा में प्रेरित करने के लिए कनॉट प्लेस के ई-ब्लॉक में 'संडेज ऑन साइकिल' कार्यक्रम का रविवार को आयोजन किया गया। इसमें विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार में शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद शामिल रहे। इसका आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, राहगिरी फाउंडेशन व इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व को बढ़ावा देना व साइक्लिंग को फिटनेस और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने का एक प्रभावी माध्यम के रूप में प्रोत्साहित करना है। इस दौरान मंत्री ने कहा कि यह एक बड़ा जनआंदोलन बन सकता है, जो न केवल लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि शहर को पर्यावर...