नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने और सड़क पर स्टंट करने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। सुरक्षा के मद्देनजर कनॉट प्लेस में शाम 7 बजे से देर रात तक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई। साथ ही हौज खास, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया समेत क्लब और पब वाले इलाकों में चेकिंग के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इन क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस की 100 टीमों को तैनात किया गया है। इनके पास ब्रीथ एनालाइजर होगा। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी सड़क पर वाहन न खड़ा करे। सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों को सीज किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल और आउटर...