नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कनॉट प्लेस में दो सीएनजी से चलने वाले मैकेनिकल रोड स्वीपर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह पहल सड़कों की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और राजधानी में बढ़ रहे प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि रोजाना करीब 415 किलोमीटर सड़कों की सफाई के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पांच नए रोड स्वीपर खरीदना जरूरी था। इस माह के अंत तक तीन और मैकेनिकल रोड स्वीपर आ जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.