नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने जा रही है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आस-पास अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियों ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सीजेपी यह मार्च शाम 5 बजे निकाले जा रही है। सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके इसका ऐलान किया है। दीपके ने कहा है कि संगठन के सह-संयजोक सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह मार्च निकाला जाएगा। सीजेपी ने इस मार्च को 'लहरा दो तिरंगा' नाम दिया है।मुख्य जगहों प जवानों की तैनाती कानून व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुए पुलिस मुख्य जगहों पर जवानों की तैनाती करेगी। इसके अलावा प्रदर्शनका...