कनॉट प्लेस में आरक्षण के खिलाफ इकट्ठा हुई भीड़, पुलिस हिरासत में लिए गए 20 प्रदर्शनकारी; क्या मांगें?
पीटीआई, अगस्त 23 -- कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल में रविवार को जातिगत आरक्षण के विरोध और कोटा सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर करीब 300 लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान पुलिस ने 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान हाथ में पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जातिगत आरक्षण आर्थिक आधार पर हो। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान कहा कि जातिगत आरक्षण की बजाय आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलना चाहिए।हिरासत में लेकर प्रदर्शन वाली जगह से दूर किया गया पुलिस ने कहा है कि इस दौरान 20 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और उन्हें प्रदर्शन वाली जगह से दूर ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.