गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर मिलेनियम सिटी की मुख्य सड़कें भी स्मार्ट स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगी। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर की 10 प्रमुख सड़कों पर डिजिटल स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की है। यह प्रदेश में अपनी तरह की पहली पहल है, जिससे गुरुग्राम हरियाणा का ऐसा पहला नगर निगम बन जाएगा, जहां स्मार्ट और मल्टी-फंक्शनल स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन स्मार्ट स्ट्रीट लाइट के पोल पर कई तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पोल पर लगे डिजिटल बोर्ड शहर की वायु गुणवत्ता का रियल-टाइम डाटा दिखाएंगे। इन खंभों के जरिए आसपास के इलाके में नागरिकों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। आपात स्थिति या किसी जरूरी सूचना को प्रसारित करने के लिए इन पोल्स पर स्पीकर लगे होंगे, जिन्हें कंट्रोल रूम से ऑपरेट किया...