वाराणसी, जनवरी 6 -- यूपी के वाराणसी में करधना (कलवरिया) गांव में कनेर का बीज खाने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दो बच्चियों का दाह संस्कार कर दिया, जबकि तीसरी बच्ची के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों बच्चियों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार बुनकर मिथिलेश प्रजापति की छह वर्षीय बेटी हर्षिता और तीन वर्षीय बेटी अंशिका रविवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले मनीष प्रजापति की चार वर्षीय बेटी नैंसी के साथ घर से कुछ दूरी पर खेल रही थीं। खेल के दौरान तीनों बच्चियों ने कनेर के बीज को फल समझकर खा लिया। शाम को घर लौटने पर हर्षिता के पेट में दर्द शुरू हुआ और थोड़ी देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन हर्षिता को जंसा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्...