चम्पावत, जुलाई 18 -- जगदीश राय, लोहाघाट। कनेड़ी के प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में चार दिवसीय देवी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया। इस दौरान देव डांगरों ने स्थानीय भीम पादुका तीर्थ में स्नान किया। शनिवार को पुरोहित रधुवर दत्त चिल्कोटी ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपादित की। इसके उपरांत मंदिर के गर्भगृह में अखंड दीप और परिसर में अखंड धूनी जलाई। पुरोहितों ने मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। भगवती के देव डांगर डॉ. सुधाकर जोशी, कालिका जगदीश जोशी, कालशन देवता दीप जोशी, गोरल देवता नरेश पांडेय, सिद्ध बाबा प्रमोद जोशी, कटारीमल देवता कैलाश जोशी, रामू जोशी, अघ्या वीर हिमांशु जोशी, भूमिदार प्रकाश जोशी, पंचबलिया महेश पांडेय, भराड़ा देवता प्रदीप जोशी, कैलबकरिया देवता मोहन जोशी ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। महोत्सव समिति संयोजक डॉ. जोशी ने बताया ...