कन्नौज, अप्रैल 7 -- शहर के 50 शैय्या मैटरनिटी विंग (महिला) अस्पताल में स्वयं सहायता समूह के द्वारा संचालित की गई प्रेरणा कैंटीन भी गैस की किल्लत से जूझ रही है। हालत यह है कि यहां कैंटीन संचालिका का कनेक्शन होने के बाद भी उसे गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में वह किसी तरह जुगाड़ कर मरीजों को समय पर नाश्ता और खाना उपलब्ध करा रही हैं। महिला अस्पताल का 50 बेड का मैटरनिटी विंग गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और नवजात शिशुओं की देखभाल का प्रमुख केंद्र है। यहां भर्ती होने वाली अधिकांश महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों से आती हैं और उनके लिए समय पर पौष्टिक भोजन बेहद जरूरी होता है। प्रसव के बाद रिकवरी में अच्छा खाना न केवल मां के स्वास्थ्य के लिए बल्कि शिशु के पोषण के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वयं सहायता समूह के तहत प्रेरणा कैंटीन शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.