सहारनपुर, मई 2 -- नागल। हरदेव नगर निवासी एक व्यक्ति का चार माह का घरेलू विद्युत बिल एक लाख रुपए देख उसके होश उड गए। पीड़ित ने एसडीओ को शिकायत करते हुए विधुत बिल ठीक किए जाने की मांग की। सुभाष वर्मा का कहना है कि उसने बीते वर्ष हरदेव नगर में नए मकान के निर्माण के दौरान 26 अगस्त 2025 को घरेलू विद्युत कनेक्शन लिया था। चार माह में निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद दिसंबर में वह मकान का ताला लगा अपने गांव नगली मेहनाज चला गया था। उसके बाद ही विभाग द्वारा उसके मकान पर विद्युत मीटर लगाया गया। अब 18 अप्रैल को जब वह अपने मकान पर आया तो उसे 99700 विद्युत बिल मिला। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल, उपभोक्ताओं ने एसडीएम से लगाई गुहार तभी से वह बिल को ठीक करने को अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में...