लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा में फीस जमा करने के बावजूद बिजली कनेक्शन न मिलने से परेशान व्यापारियों ने मंगलवार को मध्यांचल निगम की एमडी से शिकायत की। इस दौरान उत्तर प्रदेश अपना व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय यादव ने बताया कि चिनहट की राजवती ने बिजली कनेक्शन के लिए 08 अक्तूबर को 1,23,900 रुपये जमा किए थे, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं मिला। वहीं चिनहट की एक अन्य सरोज खरवार ने 04 अक्तूबर को 84,665 रुपये जमा किए, उन्हें भी कनेक्शन नहीं मिला। दूसरी ओर मलिहाबाद की माधुरी ने बताया कि एक साल पहले स्मार्ट मीटर (खाता सं. 9253000100) लगने के बाद से उन्हें कोई बिल नहीं मिला, लेकिन अब अचानक 85,109 रुपये का बिल थमा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.