कनेक्शन नहीं होने से पानी के लिए लोग परेशान
चंदौली, मई 19 -- सकलडीहा। सकलडीहा ब्लॉक रोड पर जल निगम से पीने के पानी का कनेक्शन होने के बाद भी बीते दो साल से पेयजल के लिये दर्जनों उपभोक्ता परेशान है। कईबार तहसील दिवस पर अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। जिससे इस भीषण गर्मी में पेयजल के लिये हैंडपंप और कुंआ का पानी पीने के लिए विवश है। ग्रामीण मुसाफिर यादव, गुलाब मौर्या, आनंद पांडेय, विकास यादव ने जिला प्रशासन से पेयजल कनेक्शन जोड़वाने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- पेयजल आपूर्ति न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.