गंगापार, जनवरी 30 -- क्षेत्र के बीकर गांव में बकाया बिजली बिल को लेकर पुलिस बल के साथ गए जेई द्वारा पोल से बिजली कनेक्शन काटने पर ग्रामीण भड़क गए और कनेक्शन काटने वाली टीम को घेरकर दबाव बनाकर काटे गए बिजली कनेक्शन को जुड़वा लिया। इस बीच बिजली विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। शुक्रवार को भीटा विद्युत उपकेंद्र के जेई अभय पाठक अपने कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ क्षेत्र के बीकर गांव में बकाया बिजली का बिल होने के चलते कनेक्शन काटने के लिए पहुंचे थे। बिजली विभाग द्वारा जिनके जिनके बिजली बिल बकाया थे उनके कनेक्शन पोल पर चढ़ कर काटने लगे। पोल पर चढ़ कर कर्मियों को कनेक्शन काटते हुए ग्रामीणों ने देखा एकत्र होकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हुई और आरोप लगाने लगी कि सरकार ने उनके पारंपरिक रोजगार पर रोक लगा दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.