बरेली, मार्च 19 -- कनेक्शन काटने के बाद जलाई बिजली, आठ पर मुकदमा नवाबगंज। बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान में चोरी से बिजली जला जला रहे आठ लोगों को पकड़ लिया। उन सभी के खिलाफ बिजली थाना बरेली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।जेई मोहित कुमार ने गुरुवार को टीम के साथ चेकिंग की तो उन्हें बीजामऊ गांव में शनी पुत्र ओमप्रकाश, अरविंद कुमार, दुर्वेश कुमार, बिथरी गांव के अनिल कुमार पुत्र दामोदर स्वरूप, मुन्ना लाल, अनीता देवी, बृजमोहन व टीकाराम को कनेक्शन काटने के बाद बिल जमा किए बिना ही कनेक्शन जोड़कर बिजली जलाते हुए पकड़ा। उन सभी के खिलाफ बिजली थाना बरेली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में नरेंद्र कुमार, योगेश शर्मा, मदन लाल व गुड्डू थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.