लखनऊ, मार्च 20 -- स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के बैलेंस नेगेटिव में बिजली कटौती का अभियान थम गया है। हालांकि, कटे कनेक्शनधारकों के यहां बिजली उपयोग की जांच का अभियान जारी है। शुक्रवार को सभी बिजली कंपनियों में हुई जांच में बिजली चोरी के 259 मामले पकड़े गए। सभी पर एफआईआर दर्ज करवाने के अतिरिक्त अन्य कार्रवाई जारी है।13 मार्च से प्रदेश में स्मार्ट मीटरिंग जारी है। इसके तहत नेगेटिव बैलेंस वाले प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। नेगेटिव बैलेंस की वजह से प्रदेश भर में लगभग 5.79 लाख कनेक्शन काटे गए थे। इनमें से करीब 2.6 लाख उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटने के बाद भी मीटर रीचार्ज नहीं करवाया। बिजली कंपनियों के निशाने पर यही उपभोक्ता हैं क्योंकि इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि ये उपभोक्ता कनेक्शन कटने के बाद कटिया मारकर बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.