हमीरपुर, फरवरी 25 -- बिवांर, संवाददाता। बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज बकाएदारों ने विद्युत विभाग के लाइनमैन को जमकर पीटा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थानाक्षेत्र के उमरी गांव में मंगलवार को विद्युत शिविर लगा था। जिसमें बड़े बकाएदारों के पहले कनेक्शन काटे गए थे। बाद में कुछ उपभोक्ताओं ने अपने बिल जमा किए तो कैंप समाप्त होने के बाद जेई के आदेश पर इन कनेक्शनों को जोड़ने के लिए लाइनमैन अरविंद सोनी पहुंचा था। तभी गांव के हीरा, रामकिशोर वर्मा, सत्तीदिन वर्मा, हर प्रसाद वर्मा के साथ कुछ महिलाएं और अज्ञात लोगों ने लाइनमैन से कनेक्शन काटने को लेकर बहस करनी शुरू कर दी और कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाने लगे। लाइनमैन के मना करने पर सभी लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह पड़ोसियों ने बीच बचाव कर लाइनमैन की जान बचाई। सभी ल...