संभल, फरवरी 18 -- आवास विकास पुष्प विहार निवासी एक विद्युत उपभोक्ता ने स्थायी रूप से कनेक्शन कटवाने और बकाया जमा करने के बावजूद 1.41 लाख रुपये की आरसी जारी किए जाने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। अजय कुमार सिंह पुत्र भूरे सिंह ने बताया कि उनका घरेलू विद्युत कनेक्शन था, जिसे उन्होंने स्थायी रूप से कटवा दिया था। इस संबंध में कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वारा 14 नवंबर 2013 को प्रक्रिया पूरी कर दी गई थी। कार्यालय की ओर से 4,587 रुपये जमा करने के लिए कहा गया, जिसे अजय ने 16 नवंबर 2013 को जमा कर रसीद भी प्राप्त कर ली। अजय का आरोप है कि इसके बावजूद 8 नवंबर 2021 को 1,41,109 रुपये की वसूली के लिए आरसी जारी कर दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.