कनेक्टिविटी का लगातार विस्तार, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार : दयाशंकर
बलिया, जून 30 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को बलिया से बांसडीह तक करीब 16 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। 59.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शिलान्यास के अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बलिया के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि कनेक्टिविटी का लगातार विस्तार हो रहा है। यह भी पढ़ें- दुबहड़ से चंदवक-ढेलहवा बाबा तक 46 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और व्यापार को भी गति मिलेगी। मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.