कनीय प्रबंधक पदोन्नति परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग
बोकारो, अगस्त 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेल के करीब आठ हजार कर्मचारियों ने कनीय प्रबंधक आंतरिक पदोन्नति परीक्षा-2026 का परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग की है। इस संबंध में कुमार अमित ने केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी को पत्र भेजकर आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि सेल ने पांच जुलाई 2026 को बोकारो स्टील प्लांट समेत विभिन्न इकाइयों के पात्र कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के करीब दो माह बाद भी परिणाम घोषित नहीं होने से अभ्यर्थियों में असमंजस और अनिश्चितता बनी हुई है। इससे उनके कैरियर, पदोन्नति और सेवा संबंधी अवसर प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने मंत्री से सेल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश देकर परिणाम जल्द जारी कराने तथा सफल अभ्यर्थियों की पदोन्नति प्रक्रिया और समय-सीमा स्पष्ट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.