कनीय अभियंता ने एसपी से लगाई गुहार
हाजीपुर, मई 15 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के बागमूसा निवासी और भवन निर्माण विभाग मोतिहारी में कार्यरत कनीय अभियंता (जेई) राज कुमार ने पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग को एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। आवेदन में बताया कि भू-माफियाओं ने उनके पुत्र को नशा खिलाकर धोखे से कीमती जमीन की रजिस्ट्री करा ली और अब उसे हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। पुत्र की मौत और कानूनी लड़ाई राज कुमार के अनुसार,उन्होंने वर्ष 1985 में बागमूसा में जमीन खरीदी थी। आरोप है कि 15 अक्टूबर 2014 को मिंटू पासवान नामक व्यक्ति ने उनके पुत्र सागर कुमार को नशा खिलाकर 5 धुर जमीन अपनी मां के नाम लिखवा ली। इस सदमे में मेरे पुत्र की मौत भी हो गई। पीड़ित ने इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कोर्ट में वाद संख्या 396/15 भी दाखिल किया है। घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.