कनीय अभियंता नियुक्ति प्रक्रिया 8 वर्षों में भी पूरी नहीं, अभ्यर्थी परेशान
रांची, जून 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) में कनीय अभियंताओं की बहाली प्रक्रिया पिछले करीब आठ सालों से अधर में लटकी हुई है। इस देरी के कारण आवेदन करने वाले हजारों योग्य अभ्यर्थियों को भारी मानसिक, आर्थिक और व्यावसायिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अभ्यर्थियों की स्थिति अभ्यर्थी संजय कुमार ने बताया है कि विभाग द्वारा 9 अक्तूबर 2018 को विज्ञापन संख्या- 41/2017 जारी कर 141 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की जानी थी। यह नियुक्ति राज्य के विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों में संविदा के आधार पर कनीय अभियंताओं के पदों के लिए थी। इसमें कनीय अभियंता (सिविल) के 93, कनीय अभियंता (विद्युत) के 23, कनीय अभियंता (यांत्रिक) के 25 पद शामिल हैं। अभ्यर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.