दरभंगा, मार्च 27 -- दरभंगा। इंटरमीडिएट परीक्षा में कनीज फातिमा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। कला संकाय में फरहत जहां ने 88 फीसदी अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। ताज फातमा ने 86 फीसदी तथा शाद अंजुम ने 84 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं। कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 80 से 90 फीसदी के बीच अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को ऊंचाई प्रदान की। विज्ञान संकाय में कुलसुम शकील ने 83 फीसदी, मो. फैजान ने 81 फीसदी तथा महजबीं ने 79 फीसदी अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डॉ. वलीउल्लाह ने इस सफलता पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.