बस्ती, फरवरी 17 -- बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक पिछले चार माह से बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे हैं। इस मामले में लिखित सूचना उच्चाधिकारियों को दिए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ब्लॉक मुख्यालय पर कनिष्ठ सहायक पद पर दीपक कुमार की तैनाती है, जो 16 अक्तूबर 2025 से बिना किसी पूर्व सूचना के लापता हैं। ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारियों के मुताबिक उनकी अनुपस्थिति में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, आरटीआई और पत्राचार जैसे महत्वपूर्ण कार्य अन्य कर्मचारियों से जुगाड़ के आधार पर कराए जा रहे हैं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। खंड विकास अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय ने बताया कि कनिष्ठ सहायक की अनुपस्थिति की लिखित सूचना तीन बार जिलास्तरीय अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। हालांकि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि का...